Uncategorized

तपसीधाम के वृद्धाश्रम में रह रहे बाबा की एनीकट में डूबने से मौत …

img 20251003 wa00466123130518138324912 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। तपसीधाम के वृद्धाश्रम में रह रहे बाबा की एनीकट में डूबने से मौत हो गई। दरअसल, २ अक्टूबर को बाबा चांपा के एनीकट से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनका पांव फिसल गया। इसके चलते वे एनीकट में गिर गए। गिरने से पानी में डूब गए। उसे कुछ लोगों ने डूबते देखा था लेकिन किसी ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। आखिरकार शुक्रवार को उनका शव पानी के ऊपर आया तब पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। फिर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया है। चांपा पुलिस के अनुसार लछनपुर स्थिति तपसी धाम जन सेवा समिति नाम से वृद्धाश्रम है। जहां रथराम चंद्रा ६९२ अक्टूबर को एनकीट के रास्ते से चांपा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका पांव फिसल गया। जिसके चलते वे एनीकट में डूब गए। परिजनों ने पहले तो गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाना चाह रहे थे। इससे पहले चांपा पुलिस को शव मिल गया था। दरअसल, जिस स्थान में शव मिला वह इलाका सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पड़ रहा था। इसके चलते चांपा पुलिस ने सिटी कोतवाली पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की सूचना पर मर्ग कायम किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles