Uncategorized

जांजगीर-चांपा में रातभर पुलिस का महाअभियान, 56 वारंटियों की एकसाथ गिरफ्तारी …

img 20260118 wa00032989634922857920275 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने बीती रात व्यापक कॉम्बिंग गश्त और विशेष दबिश अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के सतत मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 56 फरार वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान 34 गिरफ्तारी वारंटी एवं 22 स्थाई वारंटी पकड़े गए। वहीं थाना चांपा क्षेत्र में डकैती के एक मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को भी पुलिस ने धर दबोच लिया, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के तहत थाना जांजगीर से 12 गिरफ्तारी वारंटी व 2 स्थाई वारंटी, चौकी नैला से 2 गिरफ्तारी वारंटी, थाना बलौदा से 1 गिरफ्तारी व 4 स्थाई वारंटी, थाना अकलतरा से 3 गिरफ्तारी व 1 स्थाई वारंटी, थाना मुलमुला से 1 गिरफ्तारी व 1 स्थाई वारंटी, थाना पामगढ़ से 3 स्थाई वारंटी, थाना नवागढ़ से 6 गिरफ्तारी वारंटी, थाना शिवरीनारायण से 3 गिरफ्तारी व 5 स्थाई वारंटी, थाना चांपा से 3 गिरफ्तारी व 4 स्थाई वारंटी, थाना बम्हनीडीह से 1 स्थाई वारंटी, थाना बिर्रा से 1 गिरफ्तारी व 1 स्थाई वारंटी तथा कोटमीसोनार से 2 गिरफ्तारी वारंटियों की गिरफ्तारी की गई।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

रातभर चले इस विशेष अभियान में जिले के सभी संबंधित थाना प्रभारियों, अनुविभागीय अधिकारियों एवं पुलिस बल ने पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ कार्य किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles