Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वामी आत्मानंद स्कूल में योग दिवस मनाया गया …

img 20240621 wa00664635564644766960254 Console Corptech

चांपा। स्वास्थ्य असली संपत्ति है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। योग रखें निरोग की संकल्पना को लेकर आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चांपा में योग दिवस मनाया गया। योग दिवस के अवसर पर प्राचार्य निखिल मसीह, प्रभारी प्राचार्य रमाकांत साव एवं हीरेन्द्र बेहार विकासखण्ड बम्हनीडीह बीआरसी विशेष रूप से उपस्थित थे। विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्रों की उपस्थिति में संस्था के शिक्षक रविन्द्र द्विवेदी, राजकुमार तम्बोली, मनोज बघेल के द्वारा सभी उपस्थितों को योग कराया गया। योगाचार्य शिक्षकों के द्वारा प्राणायाम, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, भुजंगासन, मंडुकासन,मकरासन,सिद्धासन पदमासन, व्रजासन, सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न प्रकार के योगों का अभ्यास कराया गया। ऊं मंत्र का अभ्यास कराकर योग कार्यक्रम का समापन किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संस्था के प्राचार्य निखिल मसीह ने अपने संबोधन में कहा कि योग भगाएं रोग यह निश्चित बात है कि अगर हम नियमित रूप से योग व्यायाम को अपने जीवन में अपनाएंगे तो धीरे-धीरे हमारे शरीर से रोग दूर हो जाएगा और हम स्वस्थ महसूस करेंगे हमें नियमित योग करना चाहिए।
विशेष अभ्यागत के रूप में उपस्थित कर्मठ,ऊर्जावान बीआरसी बम्हनीडीह हीरेन्द्र बेहार ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में प्रदेश के संस्कृति के अनुरूप छत्तीसगढी में दिया। श्री बेहार ने कहा कि आज के भागमभाग जिंदगी में योग, व्यायाम का जीवन में बहुत अत्यधिक महत्व है हमें समय निकालकर योग करना चाहिए योग से शरीर तो स्वस्थ होता ही है हमारे वचन विचार भी शुद्ध हो जाते है।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य रमाकांत साव ने योग को स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण अंग बताया और कहा कि हमें अपने खान-पान और जीवनशैली के प्रति सजग रहना चाहिए। योग प्रशिक्षक रविन्द्र द्विवेदी ने कहा सजग हो जाये सभी लोग,करें योग-रहें निरोग। अपने उद्बोधन में द्विवेदी ने योग द्वारा शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक सहित होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी सभी उपस्थितों को दिया।साथ ही योग दिवस पर पधारे विशेष अभ्यागत हीरेन्द्र बेहार सहित योग कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य सभी व्याख्याता, शिक्षक शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

योग दिवस कार्यक्रम में भास्कर शर्मा, आरपी मरकाम, रामचंद्र राठौर,श्रीमती निमिषा जेम्स, श्रीमती रीतू सिंग, गोविंद नारायण शर्मा, राजकुमार तंबोली, राजेश उपाध्याय, सोमनाथ पाण्डेय,मनोज बघेल,साधराम मधुकर,श्रीमती साधना शर्मा, श्रीमती रुपाली राठौर कु.धारणा साहू,श्रीमती ममता सूर्यवंशी,कु.ट्वींकल ताम्रकार, भावना क्षत्रीय,श्रीमती नीलम चंद्रा,श्रीमती सरोज देवांगन, कु. दिव्या बाजपेई, कु.अंजलि यादव,अजय अग्रवाल, अविनाश राठौर, संतोष यादव,विजय यादव, सहित विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।उक्ताशय की जानकारी शिक्षक रविंद्र द्विवेदी ने दी हैं।

Related Articles