छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कर्ज चुकाने कहा तो पीपल पेड़ में 40 फीट की ऊंचाई पर चढ़ा युवक दे रहा आत्महत्या करने की धमकी…

बलौदा थाना क्षेत्र के रैनपुर गांव के स्कूल में पीपल के पेड़ पर लगभग 40 फीट की ऊंचाई पर युवक पिछले 8 घंटों से चढ़ा हुआ है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

जानकारी के अनुसार युवक पर कर्ज है, जिसे घर वाले पटाने के लिए बोल रहे थे। इसे लेकर युवक रामगोपाल यादव पीपल के पेड़ पर 40 फीट की ऊंचाई पर चढ़ गया है। जहां परिजनों के साथ-साथ गांव वालों के द्वारा लगातार उसे समझाइश दी जा रही थी। लेकिन युवक नीचे नहीं उतरने को तैयार नहीं था। सूचना प्राप्त होने पर बलौदा पुलिस की टीम मौके पर रैनपुर पहुंच गई है, जहां पुलिस की टीम द्वारा लगातार समझाइश दी जा रही है । युवक को नीचे उतारने की हर संभव कोशिश की जा रही है । खबर लिखे जाने तक पुलिस की टीम द्वारा सीढ़ी लगाकर युवक को उतारने का प्रयास कर रहें थे ।

rajangupta Console Corptech

Related Articles