Uncategorized


कक्षा 9वीं एवं 11 वीं में प्रवेश हेतु लैटरल एंट्री परीक्षा-2026 के हेतु प्रवेश पत्र जारी …




जांजगीर-चांपा। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीट में प्रवेश हेतु 07 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली लैटरल एंट्री परीक्षा-2026 के प्रवेश पत्र जारी किया गया है।


प्राचार्य पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा ने बताया कि कक्षा-9वीं हेतु वेबसाईट https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9/AdminCard/Admit26Card एवं कक्षा-11वीं हेतु वेबसाईट https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11/AdminCard/Admit26Card पर प्रवेश पत्र डाऊनलोड कर सकते है।






