Uncategorized

चाकू दिखाकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई …

img 20260131 wa00326681775269539671479 Console Corptech

जांजगीर-चांपा।।थाना चांपा क्षेत्र में चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी केशव राठौर, निवासी सिवनी, दिनांक 30 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम पंचायत की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी दिनेश कुमार उर्फ डी.के. उर्फ कुशवा, पिता दिलहरण बरेठ, उम्र 31 वर्ष, निवासी सिवनी, थाना चांपा ने गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसकी जेब से 1000 रुपये नगद तथा ब्लूटूथ हेडफोन (कीमत लगभग 300 रुपये) लूटकर फरार हो गया।
घटना की रिपोर्ट पर थाना चांपा में धारा 309(4) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कुरदा मोड़, चांपा से गिरफ्तार किया गया।
हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से 980 रुपये नगद एवं लूटा गया ब्लूटूथ हेडफोन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक बी.एस. लकड़ा, आरक्षक गौरीशंकर राय, आकाश कलोसिया, आदित्य प्रताप, सुमंत कंवर सहित थाना चांपा पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा

Related Articles