Uncategorized

नशे के विवाद ने ली युवक की जान, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा …

img 20260208 wa00406857357770025711339 Console Corptech

जांजगीर–चांपा। जिले में हत्या के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से युवक की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को जांजगीर–चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो नग धारदार चाकू तथा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 7 फरवरी 2026 की रात्रि ग्राम नैला क्षेत्र के अम्हातालाब के पास टेंट का काम करने वाले रोशन सूर्यवंशी उर्फ छोटे दादू का आरोपियों अतुल महंत एवं आशीष सूर्यवंशी से नशा करने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने रोशन सूर्यवंशी के पेट में धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई राकेश सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फरारी के दौरान आरोपी आशीष सूर्यवंशी ने नैला निवासी यशवंत यादव पर भी धारदार हथियार से हत्या की नीयत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके संबंध में पृथक से हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध किया गया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में साइबर थाना, कोतवाली थाना एवं नैला चौकी की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित पतासाजी करते हुए दोनों फरार आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में
अतुल महंत, पिता राजेंद्र दास महंत, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कन्हाईबंद वार्ड नंबर 15, चौकी नैला।
आशीष सूर्यवंशी, पिता बसंत कुमार सूर्यवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी भाठापारा वार्ड क्रमांक 1, नैला शामिल हैं।

संपूर्ण कार्यवाही में  CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, नैला चौकी प्रभारी भवानी सिंह चौहांन, सहायक उप निरीक्षक सफील्ला, प्र आरक्षक रूद्र, आर डीकेश्वर साहू, साइबर थाना से प्रआर राज कुमार चंद्रा,विवेक सिंह आर माखन साहू, प्रदीप दुबे, श्री कांत सिंह, प्रतीक सिंह, साहबज खान का विशेष योगदान रहा

Related Articles