Uncategorized

अवैध धान पर की गई कार्रवाई, 293 बोरी अवैध धान जब्त …

img 20260124 wa00241604317867224546808 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में धान से संबंधित अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया ग्राम मेऊ स्थित शासकीय धान खरीदी केंद्र में निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र परिसर में अनधिकृत रूप से संग्रहित 201 बोरी धान बरामद की गई, जिसे तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया। जांच में पाया गया कि उक्त धान बिना किसी वैध दस्तावेज के खरीदी केंद्र के फड़ में रखा गया था। न तो इस धान का कोई गेट पास जारी किया गया था और न ही इसकी प्रविष्टि आवक पंजी (रजिस्टर) में दर्ज पाई गई। धान के स्वामित्व के संबंध में खरीदी केंद्र प्रभारी तामेश्वर श्रीवास एवं गेट पास प्रभारी द्वारा किसी प्रकार की जानकारी न होना बताया गया। उक्त अवैध धान को पंचनामा तैयार कर जब्ती की कार्रवाई की गई। साथ ही ग्राम मिस्दा निवासी दीपक साहू के पास से 92 कट्टी (36 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया है। संबंधित प्रकरण में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

rajangupta Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे