Uncategorized

विक्रांत बघेल को मिली अनुसूचित जाति मोर्चा चांपा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी …

img 20260210 wa00222775276068383994323 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला जांजगीर-चांपा की नवीन सूची मंगलवार देर शाम दिनांक 10 फरवरी 2026 को जारी की गई। जारी सूची में विक्रांत बघेल को चांपा नगर अनुसूचित जाति मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सूची जारी होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। खासकर युवाओं में विक्रांत बघेल को यह जिम्मेदारी मिलने से खुशी और जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूती देने वाला निर्णय बताया।
अपनी नियुक्ति पर विक्रांत बघेल ने जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अनुसूचित जाति मोर्चा को मंडल स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

rajan Console Corptech

Related Articles