Uncategorized

जनदर्शन में आये 75 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई …

img 20260216 wa00478045223250475998441 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर एवं डिप्टी कलेक्टर शशि कुमार चौधरी ने साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए। आज जनदर्शन में तहसील सारागांव के ग्राम कड़ारी निवासी साहेब लाल यादव द्वारा अभिलेख दुरूस्तीकरण करने, ग्राम कुम्हारीकला निवासी अरूण कुमार गबेल द्वारा भूमि का खाता विभाजन कराने, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम कांसा निवासी मुस्कान भैना द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनवाने, तहसील अकलतरा के ग्राम गढोला निवासी गंगाराम कोशले द्वारा सीमांकन कराने, तहसील चांपा के ग्राम गतवा निवासी भोलाशंकर द्वारा फौती नामंतरण करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया ।

Related Articles