Uncategorized

दिनदहाड़े लूट, बैंक से निकाले 2.50 लाख रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हुए बदमाश …

img 20260215 wa00034474516163843665531 Console Corptech


जांजगीर-चांपा। राहौद बस्ती वार्ड क्रमांक 14 में शुक्रवार 13 फरवरी 2026 को दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात युवकों ने साइकिल सवार व्यक्ति से 2 लाख 50 हजार रुपये नगद से भरा थैला छीनकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी गोपेश्वर कुमार पटेल (उम्र 50 वर्ष), निवासी राहौद, दिनांक 13 फरवरी को दोपहर लगभग 12 बजे एसबीआई बैंक, पामगढ़ से 2,50,000 रुपये नगद आहरण करने गया था। यह राशि उसने ग्राम राहौद निवासी श्याम चंदेल से घरेलू कार्य हेतु उधार ली थी, जिसके लिए श्याम चंदेल द्वारा चेक प्रदान किया गया था। दोपहर लगभग 1 से 2 बजे के बीच प्रार्थी ने बैंक से राशि निकाली।
बैंक परिसर में उसकी मुलाकात परिचित मिथिलेश नामक व्यक्ति से हुई, जिसके साथ वह वापस राहौद पहुंचा। राहौद पहुंचने पर प्रार्थी ने ग्रामीण बैंक के पास पहले से खड़ी अपनी साइकिल ली और नगदी से भरा थैला साइकिल के हैंडल में टांगकर अपने घर की ओर रवाना हुआ। इसी दौरान दो तालाब के मध्य मार्ग में सामने से आए दो अज्ञात युवकों ने साइकिल सहित थैला छीनने का प्रयास किया और नगदी से भरा थैला छीनकर फरार हो गए।

घटना की सूचना प्रार्थी द्वारा तत्काल राहौद पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की, पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी जारी है।दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही

Related Articles