



चांपा।भाजयुमो नगर महामंत्री प्रदीप यादव ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम जनता के लिए कई महत्वपूर्ण और राहत देने वाली घोषणाएं की हैं।
प्रदीप यादव ने बताया कि बजट में किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने का प्रावधान किया गया है, जिससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और किसानों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा। वहीं, बच्चियों के 18 वर्ष पूर्ण करने पर 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा को उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का पहला बजट ‘ज्ञान’ (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) विषयवस्तु पर आधारित था, जिसने समाज के कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी। इसके बाद पिछले वर्ष का बजट ‘गति’ (सुशासन, अवसंरचना को तेज करना, प्रौद्योगिकी और औद्योगिक विकास) पर केंद्रित रहा।
इस वर्ष प्रस्तुत बजट ‘संकल्प’ पर आधारित है, जिसमें समावेशी विकास, मजबूत अवसंरचना, निवेश को बढ़ावा, कुशल मानव संसाधन का निर्माण, अंत्योदय, बेहतर जीवनयापन और नीति से परिणाम तक की स्पष्ट कार्ययोजना शामिल है।
प्रदीप यादव ने कहा कि विष्णु देव साय सरकार का यह बजट प्रदेश के विकास की गति को और तेज करेगा तथा छत्तीसगढ़ को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है।










