Uncategorized

चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्रवाई …

img 20260518 wa00493881354374665221661 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। थाना चांपा पुलिस ने अवैध रूप से धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 18 मई 2026 को थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मेहदीपारा क्षेत्र में एक युवक हाथ में बड़ा नुकीला सब्जी काटने वाला चाकू लेकर घूम रहा है और उसे लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम तिवेश सहिस (26 वर्ष), निवासी मेहदीपारा चांपा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार नुकीला चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा हथियार रखने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

shrinathji Console Corptech

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे, बाबूलाल दिवाकर, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, अमृत सलूजा सहित थाना चांपा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे