Uncategorized

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत गुजरात से आए पुलिस जवानों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने किया आत्मीय स्वागत …

img 20260320 wa01363286799934516004091 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत गुजरात राज्य से आए पुलिस जवानों का जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुजरात राज्य से कुल 14 पुलिस कर्मी जिले में अध्ययन एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए पहुंचे हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में गुजरात पुलिस दल के साथ बैठक आयोजित की गई, जहां सभी पुलिस कर्मियों का परिचय लिया गया और उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली, पुलिसिंग सिस्टम एवं प्रशासनिक ढांचे की जानकारी दी गई। साथ ही छत्तीसगढ़ की सभ्यता, संस्कृति एवं भौगोलिक विशेषताओं से भी अवगत कराया गया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गुजरात से आए पुलिस जवानों को जिले के प्रमुख स्थलों का अवलोकन कराया गया। इसमें क्रोकोडाइल पार्क कोटमीसोनार, प्रकाश इंडस्ट्रीज चांपा, प्राचीन धार्मिक स्थल शिवरीनारायण एवं खरौद, पुलिस कार्यालय जांजगीर तथा थाना चांपा का भ्रमण शामिल रहा। इस अवसर पर उन्हें छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोसा एवं कंचन कला के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुजरात पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच आपसी समझ, सहयोग एवं सांस्कृतिक सामंजस्य को मजबूत करना है। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत इस प्रकार के आदान-प्रदान से दोनों राज्यों के पुलिस बलों को एक-दूसरे की संस्कृति, कार्यशैली और सामाजिक परिवेश को समझने का अवसर मिलता है।

गुजरात से आए सभी पुलिस जवानों ने इस भ्रमण को अत्यंत लाभकारी और ज्ञानवर्धक बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से पुलिस बलों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग की उम्मीद है।

Related Articles