Uncategorized

निवेदिता पाल को जांजगीर-चांपा एसपी का अतिरिक्त प्रभार …

img 20260403 0858482520557936899942831 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार निवेदिता पाल, आईपीएस को जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था उनके 48वें IPS इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में सम्मिलित होने की अवधि को ध्यान में रखते हुए की गई है।
पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से जारी पत्र के मुताबिक,विजय कुमार पांडेय 6 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित 48वें IPS इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में भाग लेंगे। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन हेतु उन्हें जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय शासन एवं विभागीय अनुमति के बाद लिया गया है, ताकि जिले की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन प्रभावित न हो। संबंधित आदेश की प्रतिलिपि गृह विभाग सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी प्रेषित कर दी गई है।
प्रशासनिक हलकों में इसे छत्तीसगढ़ कैडर के लिए महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है, जिससे प्रशिक्षण के साथ-साथ जिले की पुलिस व्यवस्था भी प्रभावी रूप से संचालित होती रहेगी।

Related Articles