Uncategorized

धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार,चाकू बरामद …

img 20260404 wa00621220525734113700406 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को भयाक्रांत करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 अप्रैल 2026 को सिटी कोतवाली पुलिस की टीम पेट्रोलिंग पर रवाना थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देसी शराब दुकान जांजगीर के पास एक युवक लोहे का धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही मामले की जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली योगिताबाली खापर्डे को दी गई, जिनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए
थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देसी शराब दुकान के पास से एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हिमांशु उर्फ मोनू डहरिया पिता विनोद डहरिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी भाठापारा केरा रोड जांजगीर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 नग चाकू बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है

इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रकाश राठौर, आरक्षक दिलीप सिंह एवं लीला राम साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Articles