धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई …






जांजगीर-चांपा। आमजन में भय का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ जांजगीर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया और उनके कब्जे से दो नग धारदार हथियार जब्त किए गए।


आरोपी :
अभिषेक सोनवान पिता हेतराम सोनवान (20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 25 भाठापारा, जांजगीर
गौरव किरण पिता मनोहर किरण (19 वर्ष), निवासी ग्राम घनवा, जांजगीर


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले की पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल (रा.पु.से.) के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम पेट्रोलिंग पर तैनात थी। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि केरा रोड स्थित देशी शराब भट्टी के पास कुछ युवक धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से धारदार हथियार बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी कोतवाली), सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर तथा आरक्षक नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत, दिलीप सिंह और लीला साहू का विशेष योगदान रहा।






