Uncategorized

सीएसआर मद से कार्य स्वीकृति में लापरवाही पर विधायक ने उठाए सवाल, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र …

img 20260410 wa00431332852411995526668 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सीएसआर (CSR) मद से प्रस्तावित विकास कार्यों की स्वीकृति में हो रही देरी और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

अपने पत्र में विधायक ने उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र (25 फरवरी 2026) के दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री द्वारा उनके द्वारा अनुशंसित कार्यों को शीघ्र स्वीकृति देने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद उन्होंने संबंधित कार्यों के प्रस्ताव, तकनीकी प्रतिवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज कलेक्टर कार्यालय एवं सीएसआर से संबंधित विभागों को प्रेषित किए थे, ताकि समय-सीमा के भीतर कार्यों को मंजूरी मिल सके। हालांकि, विधायक के अनुसार विभागीय स्तर पर लापरवाही के चलते अब तक उनके द्वारा अनुशंसित एक भी कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति नहीं दी गई है। इसके विपरीत, अन्य कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर राशि व्यय कर दी गई है, जिससे निष्पक्षता पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

विधायक कश्यप ने पत्र में यह भी कहा कि इस स्थिति से न केवल उन्हें मानसिक पीड़ा हुई है, बल्कि प्रदेश की जनता के बीच यह संदेश जा रहा है कि विधानसभा की कार्यवाही और मंत्रियों के आश्वासन का कोई औचित्य नहीं रह गया है। उन्होंने इसे प्रशासनिक जवाबदेही की कमी बताया।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जो विधानसभा की कार्यवाही और मंत्रियों के निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में सुशासन केवल नारों तक सीमित न रहकर धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए।

इस मुद्दे ने जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पारदर्शिता को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे