Uncategorized

जिले की इकलौती टॉपर खुशबू देवांगन को बधाई देने पहुंचे नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव,जनप्रतिनिधि और शिक्षकगण…

img 20260429 wa00012978026883907250785 Console Corptech

चांपा। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर खुशबू देवांगन ने टॉप-10 में 10वां स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ उन्होंने नगर चांपा ही नहीं, बल्कि पूरे जांजगीर-चांपा जिले का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि टॉप-10 में स्थान बनाने वाली वे जिले की एकमात्र छात्रा हैं।
इस अवसर पर चांपा नगर पालिका अध्यक्ष ने खुशबू देवांगन और उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के क्षेत्र में खुशबू ने जो मुकाम हासिल किया है, वह जिले की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के प्राचार्य अश्वनी कश्यप सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। साथ ही पार्षद अशोक देवांगन, सलीम मेमन, मंगल चंद देवांगन, वासुदेव देवांगन सहित गणमान्य नागरिकों ने भी खुशबू को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech
img 20260429 wa0037946843187900495316 Console Corptech

खुशबू देवांगन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन को देते हुए बताया कि वह प्रतिदिन 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने कहा कि वे आगे चलकर हैंडलूम से जुड़कर व्यवसाय करना चाहती हैं। बुनकर परिवार से आने वाली खुशबू की यह उपलब्धि मेहनत, अनुशासन और लगन का उत्कृष्ट उदाहरण है।
जिले में टॉप-10 में स्थान पाने वाली अकेली छात्रा के रूप में खुशबू देवांगन की यह सफलता शिक्षा जगत में एक नई प्रेरणा बनकर उभरी है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे