Uncategorized

भारतीय जनता युवा मोर्चा में विवेक शर्मा बने जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर …

img 20260223 wa00462068869588963940359 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला जांजगीर-चांपा की नई जिला कार्यकारिणी की सूची जारी होते ही संगठन में उत्साह का माहौल बन गया है। सूची में युवा व तेजतर्रार कार्यकर्ता विवेक शर्मा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा हर्ष देखा गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

जिला उपाध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने विवेक शर्मा को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं। संगठन से लंबे समय से जुड़े विवेक शर्मा को युवाओं के बीच सक्रिय, ऊर्जावान और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। उनकी नियुक्ति से युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विवेक शर्मा ने शीर्ष नेताओ, जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष का आभार प्रकट किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के सभी वर्गों तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे जिले में युवा मोर्चा की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles