Uncategorized

अवैध शराब परिवहन व बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई …

img 20260501 wa00566367159347071986194 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जांजगीर-चांपा पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कमलेश कश्यप (33 वर्ष), निवासी ग्राम मुनुन्द, जांजगीर के कब्जे से 50 पाव देशी मदिरा (प्लेन शराब) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4,000 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल प्लेटीना (क्रमांक CG11 BE 5229), जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये है, को भी जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 54,000 रुपये की सामग्री जप्त की गई हैबताया गया कि प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को कार्रवाई हेतु रवाना किया गया था।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बनारी रोड से आरोपी को अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के साथ प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक शंकर राजपूत एवं नीतीश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे