ऐतिहासिक बंगाल चुनाव विजय पर चांपा में भव्य जश्न, ढोल-तासा के साथ निकली रैली …


चांपा। ऐतिहासिक बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में चांपा नगर में भव्य जश्न मनाया गया। यह आयोजन जिला अध्यक्ष आकाश सिंह के निर्देश पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लव कुमार देवांगन ने किया।
बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में नगर में ढोल-तासा के साथ भव्य रैली निकाली गई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। इसके साथ ही आमजनों और कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण कर विजय का उल्लास साझा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल के समस्त पदाधिकारीगण, सातों मोर्चों के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों व आयोगों के प्रतिनिधि, साथ ही बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु एवं भगिनीगण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की जीत को लोकतंत्र और राष्ट्रवाद की जीत बताया तथा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन को और मजबूत करेंगे तथा जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
