Uncategorized

सिवनी में कोरेक्स के काले कारोबार पर चांपा पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार …

img 20260511 wa00802526385639001183894 Console Corptech

जांजगीर-चांपा।  जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी में तालाब किनारे अवैध रूप से कोरेक्स सिरप की बिक्री करते एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप, नगदी और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिवनी मंडल तालाब के पास एक व्यक्ति नशीली कफ सिरप की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने दबिश दी। दबिश के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ काला बैग लिए संदिग्ध अवस्था में मिला। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू दिवाकर (उम्र 35 वर्ष), निवासी बालपुर, थाना चांपा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 25 नग मादक कफ सिरप/कोरेक्स सिरप बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 5,075 रुपये बताई गई। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 BM 5855) और 950 रुपये नगद भी जब्त किए गए। इस मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 222/26, धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptechshrinathji Console Corptech

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, विरेश सिंह, श्याम राठौर सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे