Uncategorized

खुलेआम बिक रही अवैध शराब, पुलिस कार्रवाई पर सवाल,नशे के जाल में फंसते युवा …

img 20260514 wa01102966866644717296768 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले के भंवरमाल गांव में अवैध शराब बिक्री ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खुलेआम महुआ दारू और देशी शराब की बिक्री से गांव का सामाजिक माहौल बिगड़ता जा रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्राम पंचायत भंवरमाल की सरपंच श्रीमती गायत्री चौहान ने थाना बहनीडीह के थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए बताया कि गांव में लंबे समय से एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा कई बार विरोध और सूचना देने के बाद भी शराब बिक्री बदस्तूर जारी है।

img 20260514 wa01063104316864897061543 Console Corptech

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शराब बिक्री रोकने की बात करने पर संबंधित व्यक्ति गाली-गलौज और धमकी देता है। इससे गांव में विवाद, मारपीट और अशांति की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस की गाड़ी गांव तक पहुंचने के बावजूद कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने भी सवाल उठाए हैं।

img 20260514 wa01184985698106129910163 Console Corptech

सरपंच ने पत्र में कहा है कि सस्ती और आसानी से मिलने वाली शराब के कारण गांव के युवा और बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं, जिससे उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। वहीं महिलाओं में असुरक्षा का भय गहराता जा रहा है और पारिवारिक कलह की घटनाएं बढ़ रही हैं।
ग्राम पंचायत ने प्रशासन से अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर गांव में शांति और कानून व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

Related Articles