Uncategorized

ग्रामीणों की शिकायत के बाद जागा प्रशासन, अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई,आरोपी जेल दाखिल …

img 20260516 wa00022298410135547215286 Console Corptech

जांजगीर-चांपा।बीते दिनों ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दिए जाने के बाद आखिरकार प्रशासन की नींद खुली और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ठोस कार्रवाई की गई। थाना बम्हनीडीह पुलिस ने ग्राम भंवरमल में अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ढाकेश्वर बरेठ पिता दशरथ बरेठ (33 वर्ष), निवासी भंवरमल, थाना बम्हनीडीह लंबे समय से गांव में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का कारोबार कर रहा था। ग्रामीणों ने इस गतिविधि से परेशान होकर इसकी शिकायत प्रशासन और पुलिस से की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार पैकरा के मार्गदर्शन में थाना बम्हनीडीह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गौठान के पास अवैध शराब लेकर ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। रेड के दौरान आरोपी के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया

shrinathji Console Corptech

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक के.पी. सिंह (थाना प्रभारी बम्हनीडीह), प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, आरक्षक राकेश चतुर्थी, राम कवर, पुनेश्वर आजाद एवं महिला आरक्षक ममता पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे