Uncategorized

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिले 10 नए डायल 112 और 1 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन, अब मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता …

img 20260521 wa00271527865352702052263 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा आम नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ पुलिस के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिला पुलिस को 10 नए डायल 112 (नेक्स्ट जेनरेशन ईआरएसएस) वाहन एवं 01 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन आबंटित किए गए हैं

इन नवीन वाहनों का शुभारंभ बुधवार शाम 20 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर परिसर से कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जीवीके चालक एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि नए डायल 112 एवं हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों के शामिल होने से जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मजबूती मिलेगी। आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया समय में कमी आएगी और पीड़ितों तक शीघ्र सहायता पहुंचाई जा सकेगी। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अब पुलिस की पहुंच और अधिक प्रभावी व तेज होगी।
हाईवे पेट्रोलिंग वाहन के माध्यम से राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक सुदृढ़ होगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं, आपराधिक घटनाओं और आपात स्थितियों में तत्काल कार्रवाई संभव हो सकेगी

img 20260521 wa002646377968628352202 Console Corptech

इस अवसर पर पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा, सीएसपी योगिता बाली खापर्डे, डीएसपी सतरूपा तारम, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles