Uncategorized

बरपाली स्कूल में विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान, नुक्कड़ नाटक से बताईं सरकारी योजनाएं …

IMG 20261010 WA0041 Console Corptech

चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली, चांपा में सरकारी योजनाओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों के जरिए जन-जन तक योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। इसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सरस्वती साइकिल योजना, लखपति दीदी योजना और आवास योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्यों एवं लाभों पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने नाटक के जरिए योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों के पालकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसे माध्यमों से सरकारी योजनाओं की जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाई जा सकती है।

IMG 20261010 WA0049 Console Corptech

कार्यक्रम में नगर पालिका चांपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, पूर्व उर्दू अकादमी अध्यक्ष सलीम मेमन, प्रदीप सराफ, अनंत थवाईत, राम खूबवानी, विद्या भूषण गोपाल, गणेश श्रीवास, प्रताप सराफ, अमरजीत सिंह खटकर, संगीता पांडे, गिरीश मोदी, आशुतोष सोनी, छत राम देवांगन और हीरेंद्र बेहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

IMG 20261010 WA0047 Console Corptech

विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य विनोद शर्मा, संत कुमार जोशी, सोहन साहू, कौशलेश क्षत्री, अनुराधा राठौर, गौरी भूमे, अन्नू सराफ, अंजू पटेल, प्रमिला कंवर और सुनीता साहू सहित मिडिल एवं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सहभागिता के माध्यम से सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके लाभों की जानकारी समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Related Articles