Uncategorized

मेला परिसर में धारदार हथियार लहराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई …

img 20260214 wa00352847853834091985656 Console Corptech

जांजगीर-चांपा।।मेला परिसर में लोगों को डराने–धमकाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जांजगीर-चांपा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार हथियार बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विजय कुमार पांडेय (पुलिस अधीक्षक) द्वारा असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को हाई स्कूल मैदान मेला ग्राउंड में पेट्रोलिंग के लिए तैनात किया गया था।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मेले में कुछ युवक धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मेला परिसर के अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिनके कब्जे से धारदार हथियार बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
अरुण उर्फ सागर बंजारे, पिता छोटेलाल बंजारे, उम्र 24 वर्ष, निवासी खड़पड़ी पारा, जांजगीर
रितेश राठौर, पिता जीवन प्रसाद राठौर, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 21, खड़पड़ी पारा, जांजगीर
दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, राकेश तिवारी, प्रकाश चंद्र राठौर, आरक्षक विनोद राठौर, नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत एवं दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles