छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

गांव से निकलकर राज्य में पहचान बनाना किसी उपलब्धि से कम नहीं : कलेक्टर …

जांजगीर-चांपा। राज्य स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता 2023 में छत्तीसगढ़ में तीसरा स्थान हासिल करने वाले बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम सरहर के मानस मंडली टीम को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने टीम के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए मानस गायन प्रतियोगिता की शुरूआत की है। यह जिले के लिये गौरव की बात है कि ग्राम स्तर पर मानस गायन करने वालों की पहचान राज्य स्तर पर हुई। मानस गायन प्रतियोगिता में शामिल होकर आपकी टीम ने ग्राम स्तर से विकासखण्ड, जिला, संभाग के पश्चात राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया, यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से मानस गायन करने वालों के साथ गांवों में भी एक अलग सकारात्मक माहौल बना है। अपने जिले की कलेक्टर से सम्मानित होने पर खुशी प्रकट करते हुए मानस मंडली टीम के सदस्यों ने बताया कि राजिम कुंभ मेले में 16 से 18 फरवरी तक राज्य स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति दी। जिन्हें बहुत सराहा गया और तीसरे स्थान के लिए चयनित करते हुए पुरस्कृत किया गया। मंडली के सदस्य महोदव साहू ने बताया कि महादेव मानस मंडली सरहर को राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त होने पर 2 लाख की राशि और प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ है। कलेक्टर से सम्मान के दौरान बम्हनीडीह जनपद के सीईओ कुबेर सिंह, ग्राम सरहर की सरपंच श्रीमती सुनन्दा चंद्रा,राजकुमार चंद्रा,सचिव रोहित पटेल भी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles