छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

मानदेय बढ़ाए जाने पर रसोइया संघ ने प्रदेश कांग्रेस सचिव से मिलकर सरकार का जताया आभार…

जांजगीर चांपा। मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ की जिला पदाधिकारियो ने छत्तीसगढ सरकार के व्दारा घोषित बजट मे मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोइयो के मानदेय मे तीन सौ रूपए प्रतिमाह बढाए जाने की घोषणा की है, जिससे मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोइयो मे प्रसन्नता व्याप्त है और अपनी प्रसन्नता को व्यक्त करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इँजी रवि पाण्डेय से मिलकर छत्तीसगढ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

साथ ही थोडा है थोडे की जरूरत है की तर्ज पर जल्द से जल्द रसोइयो को कलेक्टर दर पर मानदेय जारी करने की मांग की है जिस पर इनके कलेक्टर दर के मांग को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इँजी रवि पाण्डेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराने का वादा रसोइया संघ से किया है इस संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुए रसोइया संघ की पदाधिकारी संतोषी कौशिक ,शांति बाई ,कृष्णा कंवर सक्ति ने बताया की रसोइया संघ की एकजुटता का परिणाम है की हर बार रसोइयो के मानदेय मे बढोत्तरी की जा रही है भूपेश सरकार से हमे बहुत सारी उम्मीदे है इसीलिए हम सब प्रदेश कांग्रेस सचिव इँजी रवि पाण्डेय के पास आकर अपनी मांगो के संबंध मे मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की मांग किए है ताकी हमारी मांगो पर विचार कर कलेक्टर दर से मानदेय मिल सके इसके साथ ही इँजी रवि पाण्डेय के जनसम्पर्क कार्यालय मे रसोइया संघ के सदस्यो ने छत्तीसगढ सरकार जिन्दाबाद के नारे लगाए।।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles