छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी‌ सम्मान समारोह में सम्मानित हुई तरौद की अन्नपूर्णा वैष्णव…

जांजगीर चांपा। वेल विशर फाउन्डेशन अकलतरा सामाजिक संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित नारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 2023 में अकलतरा की पावन धरा पर पहली बार अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी गायिका डा. तीजन बाई जी ( पद्म विभूषण , पद्म भूषण , पद्मश्री एवं साहित्य अकादमी अवार्ड से अलंकृत ) का आगमन हुआ। जहां क्षेत्र की उत्कृष्ट कार्य करने वाली‌ महिलाओं को सम्मानित किया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

वहीं तरौद की‌ एक महिला जो पिछले पांच वर्षों से अपने निजी चार पहिया वाहन‌ चला रहीं हैं जो छोटे छोटे बच्चों को स्कूल छोड़ने का काम करती है।‌ तरौद की अन्नपूर्णा वैष्णव उम्र 35 वर्ष जो इस क्षेत्र में अपने काम को लेकर काफी चर्चित रहती है। वहीं कल अकलतरा सरस्वती शिशु मंदिर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी‌‌ सम्मान समारोह‌ का आयोजन किया गया था जहां‌ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी गायिका डां. तीजन बाई के हाथो तरौद की अन्नपूर्णा वैष्णव सम्मानित हुई‌, जिससे‌‌ परिजन‌ एवं ग्राम वासियों में खुशी‌ की‌‌ लहर है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles