छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

नपाध्यक्ष जय थवाईत ने क्षेत्रवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं…

जांजगीर-चांपा। नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री थवाईत ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है।विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।नपाध्यक्ष जय थवाईत ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

rajan Console Corptech

Related Articles