Uncategorized

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई …

img 20260312 wa00676837889239138800247 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने तथा घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और व्यावसायिक दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम द्वारा जिले के लगातार छापामार कार्यवाही की जा रही है।

जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया  तहसील बलौदा के ग्राम पंचायत पहरिया के विजय स्वीट्स में छापामार कार्यवाही की गई। मौके पर विजय स्वीट्स के संचालक शंकर लाल कुम्भकार के द्वारा घरेलु लाल सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक रूप से नाश्ता तैयार कर व बिक्री करते पाया गया। मौके पर जांच दल के द्वारा 04 नग लाल घरेलू सिलेंडर, 02 नग चुल्हा, 01 नग दोसा प्लेट चुल्हा, 03 नग रेग्यूलेटर एवं 03 नग गैस पाइप की जब्ती की कार्यवाही की गई। उक्त प्रतिष्ठान में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Related Articles