छत्तीसगढ़जांजगीर चांपासक्ती

भूपेश का गोठान भ्रष्टाचार का आइना, किसी भी गोठान में गाय नहीं, केंद्र की राशि का दुरुपयोग: डॉ. साहू


जांजगीर चांपा। सक्ती विधानसभा के सारागाँव मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत हथनेवरा के गोठान में “चलबो गौठान खोलबो पोल” अभियान में सक्ती विधानसभा के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू ने सारागांव मंडल के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ गोठान का निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

उन्होंने कहा कि निरीक्षण में सक्ती विधानसभा के किसी गौठान में गाय नहीं मिली। प्रदेश के मुख्यमंत्री दावा करते हैं कि हमने प्रत्येक ग्राम पंचायत में उन्नीस लाख रुपए की लागत से गौठानों का निर्माण करवाया है, जिसमें सभी गौठानों में लगभग तीन सौ गौ वंश रहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के कथनी और करनी विपरित है। ना गाय ना गोबर ना खाद। सारा पैसा नरेगा, डीएमएफ, 14 वें एवं 15वें वित्त आयोग की राशि केंद्र सरकार दे रही है, जिसे गोठानों में जबरन खर्चा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के पास गोधन योजना के लिए कोई बजट नहीं है। पानी नहीं होने के कारण वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने का काम भी बंद हो गया है। सक्ती विधानसभा के गोठानों की व्यवस्था बदहाल है। इस प्रकार प्रदेश की कांग्रेस सरकार का नारा छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना में भूपेश सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। निरीक्षण समय में प्रमुख रूप से सरपंच प्रतिनिधि तूफान सिंह चंदेल, जिला मंत्री हुलास राम साहू, वरिष्ठ नेता पुरी राम सूर्यवंशी,चंद्रमणि बैस, मोहन यादव, नरोत्तम पटेल,श्रीमती कमलेश जांगड़े,श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर,भागवत केन्वट, राजा राम साहू,अरविंद भार्गाव ,संतोष धीवर ,संतोष राठौर, दीपक ठाकुर, निशीथ तिवारी,भकोली साहू,नेत राम पटेल,संतोष भेड़पाल,राम प्रसाद,घनश्याम सिंह, उमाशंकर वस्त्रकार,श्रीराम पटेल,बाबू लाल पटेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles