Uncategorized

बेटी पढ़ाओ–बेटी बचाओ योजना के तहत बरपाली स्कूल में छात्राओं को मिली सरस्वती सायकल …

img 20260102 wa00515824354095520491231 Console Corptech

चांपा। आज दिनांक 02 जनवरी 2025 को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरपाली, चांपा में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्राचार्य के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन विकास समिति के उपाध्यक्ष प्रताप सराफ, नगरपालिका उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खटकर एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्मेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं प्राचार्य ने छात्राओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा शिक्षा को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
अतिथियों ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना से बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनके शैक्षणिक विकास को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

shrinathji Console Corptech

Related Articles