छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा के भोजपुर स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, वार्ड पार्षद डुग्गू प्रधान ने बच्चों का किया स्वागत…

चांपा। स्थानीय भोजपुर स्कूल में आज शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्ड पार्षद डुग्गू प्रधान व प्राचार्य आरके राठौर सहित स्टाफ की उपस्थिति में बच्चों को तिलक लगाकर और पाठ्य पुस्तक वितरण कर नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। वार्ड पार्षद डुग्गू प्रधान ने छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए लक्ष्य बनाकर पढ़ने, नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने शिक्षक, माता पिता के प्रति आदर भाव रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी देश के विकास का आधार होता है। शिक्षक के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, उसे शिक्षकों को सशक्त रुप से निभाना चाहिए।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles