Uncategorized

श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक में चांपा की पार्षद विनीता मोदी ने फहराया तिरंगा, लगाए भारत माता की जय के नारे …

img 20260822 wa00456721027477550333211 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा के वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद श्रीमती विनीता किशोर मोदी ने देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक में तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने पूरे उत्साह के साथ “भारत माता की जय” के जयकारे लगाए।
लाल चौक जैसे ऐतिहासिक स्थल पर तिरंगा फहराते हुए पार्षद विनीता मोदी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद लोगों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
तिरंगा फहराने के दौरान लाल चौक का माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। विनीता मोदी ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है। तिरंगे को देखकर प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण की भावना जागृत होती है।
उन्होंने कहा कि श्रीनगर के लाल चौक जैसे ऐतिहासिक स्थल पर तिरंगा फहराना उनके लिए गौरव और भावुकता से भरा क्षण रहा। यह अवसर देश की एकता और अखंडता के प्रति विश्वास को और मजबूत करने वाला है।

Related Articles