Uncategorized

चांपा दशहरा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना में घायल नगरपालिका के कर्मचारी के इलाज का खर्च तो दूर, हाल-चाल जानने तक कोई नहीं पहुंचा …

img 20241022 wa00525423682763931760356 Console Corptech

चांपा। दशहरा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना में नगरपालिका का एक कर्मचारी भी घायल है। पता चला है कि घटना के समय स्काई लिंफटंग मशीन को आपरेट कराया जा रहा था। जब मशीन में दुर्घटना हुई, तब कर्मचारी भी बुरी तरह घायल हो गया। उसके कमर में गंभीर चोट आई है।उसे चलने में बहुत तकलीफ हो रही है। खास बात यह है कि इतने दिनों में भी इलाज का खर्च वहन तो दूर, उसकी सुध लेने की जहमत शासन-प्रशासन सहित किसी ने नहीं उठाया है। घायल कर्मचारी के अनुसार उसका हाल-चाल जानने भी कोई जिम्मेदाशख्स उसके पास नहीं पहुंचा है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

चांपा दशहरा उत्सव में इस बार भीषण दुर्घटना हो गई, जिससे लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में नगरपालिका चांपा का एक कर्मचारी भी जख्मी हो गया। नगर पालिका कर्मचारी जवालाल ने बताया कि वह नगरपालिका में पदस्थ है। लेकिन दशहरा उत्सव के दौरान आयोजन समिति के जिम्मेदारों के कहने पर वह स्काई लिंफटिंग मशीन को आपरेट कर रहा था। राम रावण युद्ध संवाद के दौरान स्काई लिंफटिंग मशीन में दुर्घटना हो गई, जिसके चलते स्काई लिंफटिंग करीब 30 फीट की उंचाई से जमीन पर गिर गई। इस वजह से दुर्घटना हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। कर्मचारी जवालाल ने मीडिया को बताया कि इलाज का खर्च वहन करने के बजाय समिति के लोग या शासन-प्रशासन के जिम्मेदार उसका हाल चाल जानने तक नहीं आए है। संवेदनहीनता की परकाश्ठा और क्या हो सकता है।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
img 20241013 wa00963072704055472723578 Console Corptech

दशहरा उत्सव के दौरान हुई भीषण घटना और उसमें घायल हुए लोगों की खबर जब मीडिया में आई तो पत्रकारिता को लेकर उंगली उठने लगी। पत्रकारों के खिलाफ जहर उगलने कोई कसर नहीं छोड़ा गया। मीडिया की खबरों को गलत तरीके से पेश करके पत्रकारों के खिलाफ दुश्प्रचार शुरू हो गया। कुछ लोगों ने इस पूरे मामले को वर्चस्व का विवाद बना दिया है। जबकि इस घटना में घायल हुए लोग अभी भी बिस्तर में ही पड़े हैं। वो अभी चलने फिरने के काबिल नहीं हैं। ग्राम हरदी के ग्रामीण की दोनों पैर टूटने से उसकी तो जिंदगी ही बर्बाद हो गई। इनके पक्ष में खबर प्रकाश में आना अस्वच्छ पत्रकारिता है। इस घटना में कमर की हड्डी क्रेक होने के बाद बेड रेस्ट ले रहे नगर पालिका के कर्मचारि की खबर प्रसारण भी अस्वच्छ पत्रकारिता है? खैर शहर की जनता सब जानती है।

चांपा थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ़ धारा 125 (a) और 289  के तहत अपराध पंजीकरण कर पुलिस जांच में जुटी है।जांच पूर्ण के बाद आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करेगी

Related Articles