छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

किसान कुवर सिंह मधुकर को कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा लखपति कृषक पुरस्कार से किया गया सम्मानित …

जांजगीर-चांपा। कृषि विज्ञान केन्द्र, जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे विकासखण्ड पामगढ़ के ग्राम-बारगांव के कृषक श्री कुवर सिंह मधुकर को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा लखपति कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि कुवर सिंह मधुकर सन् 2019-20 से साग-सब्जी की उन्नत कृषि का कार्य कर रहे है। उद्यानिकी विभाग के सहयोग से बारगांव में खेती प्रारंभ की। कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर-चांपा के वैज्ञानिक के मार्गदर्शन से वे जिले के प्रथम लखपति कृषक के सम्मान से गौरान्वित हुये। उनके द्वारा 16 एकड़ में साग-सब्जिीयों की उन्नत खेती की जाती है। जिसमें प्रमुखतः-बैंगन, टमाटर, गोभी, कदुवर्गीय सब्जियां ली जा रही है। बेमौसम सब्जी की खेती हेतु 2 शेड नेट हाउस की भी स्थापना उद्यानिकी विभाग के सहयोग से की गई है। साथ ही साथ ड्रीप सिंचाई, व्यवस्था व कृषि की उन्नत तकनीक को अपनाकर उन्होने ये सफलता अर्जित की है। श्री कुवर सिंह मधुकर ने इस सफलता का श्रेय कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिको व उद्यानिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को दिया। उनके द्वारा बताया गया कि वैज्ञानिको का सहयोग व मार्गदर्शन समय-समय पर मिलते रहने से ही उन्होंने लखपति कृषक होने का गौरव प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

Related Articles