
जांजगीर चांपा। जिले में हॉकी खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित प्रेरित करने प्रतिभा का विकास करने के लिए हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 26,27,28 और 29 दिसंबर को किया जा रहा है।प्रतियोगिता स्मृति शेष स्व शशि शुक्ला को समर्पित है। प्रतियोगिता का आयोजन मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान जांजगीर में किया जाएगा।प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी।प्रतिभागी टीम 7स्टार जांजगीर कप्तान चंद्रजीत सोनवान जिला हॉकी अकादमी राजेश्वर कहरा जांजगीर पैंथर पुस्पेंद्र गढ़वाल जांजगीर किंग्स राज कटकवार जांजगीर टाइगर सोमदेव खरे ध्यानचंद अकादमी उमाशंकर चंद्रेश कोरबा हॉकी अकादमी व बालको हॉकी संघ की टीम लीग आधार पर मुकाबला करेंगे। बालिका वर्ग में कुल 4 टीमें भाग लेंगी। जांजगीर चैम्प कप्त्तान संजना साहू 7सुपर स्टार कप्तान खुशबू साहू खेलो इंडिया सेंटर जांजगीर कप्तान गायत्री सारथी जांजगीर क्वीन कप्तान भुवनेश्वरी चौबे होंगे। इसी प्रकार से बालक मिनी14 वर्ष में कुल 2 टीम खेलों इंडिया सेंटर जांजगीर कप्तान युवराज कहरा जिला हॉकी अकादमी कप्तान बंधन सिंह होंगे। प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट के आधार पर खेला जाएगा। सभी वर्ग के विजेता टीम को आकर्षक चैंपियन ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।सभी मैच में मैन आफ द मैच के साथ मैन आफ द सीरीज सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड सर्वश्रेष्ठ डिफेंस सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर गोल स्कोरर अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरुस्कार स्व शशि शुक्ला वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अध्यक्ष राजीव नयन शुक्ला के द्वारा दिया जाएगा।बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास व भोजन की व्यवस्था समिती द्वारा की गई है। जिला हॉकी संघ जांजगीर चांपा के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा चेयरमैन कृष्णा गढ़वाल सचिव राकेश गढ़वाल संयोजक राजीव ठाकुर, राजीव नयन शुक्ला,उपाध्यक्ष अजीत गढ़वाल दीपक खरसन कोषाध्यक्ष देवानंद गढ़वाल चंद्रजीत सोनवान राजेश्वर कहार ओमप्रकाश गढ़वाल राज कहार सोमदेव कुमार सुमित सोनवान अमित कुमार पप्पू सारथी सतीश शर्मा छबिलाल बादल गढ़वाल प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने के लिए प्रयासरत है।