छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सुशासन दिवस पर ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय धान बोनस राशि वितरण समारोह का हुआ आयोजन …

🔴 जिले के 1 लाख 9 हजार 817 किसानों को मिला लगभग 189 करोड़ 86 लाख रुपये धान का बकाया बोनस, सीधे किसानों के खाते में राशि हुई अंतरण।मुख्यमंत्री ने जिले के किसान खम्हन तिवारी से किया संवाद।अतिथियों ने किसानों को प्रमाण पत्र देकर दी बधाई।

mahendra 2 Console Corptech
img 20231225 wa00503316213946058236500 Console Corptech

जांजगीर चांपा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य शासन द्वारा बकाया 2 वर्षों का धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का वितरण सीधे किसानों के खाते में किया गया। जिले के 1 लाख 9 हजार 817 किसानों को लगभग 189 करोड़ 86 लाख रुपये राशि उनके खातों में सीधे अंतरित किए गए। इस अवसर पर जिला स्तरीय धान बोनस राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन नवनिर्मित ऑडिटोरियम में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर की गई। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक नारायण चंदेल, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, गुलाब सिंह चंदेल, कमल लाल देवांगन, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, रामप्रकाश केशरवानी,प्रशांत ठाकुर, अमर सुलतानिया, प्रदीप पाटले, जितेन्द्र देवांगन, जिला पंचायत सीईओ आर के खुंटे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी नागरिक गण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा आज का ये ऐतिहासिक दिन है। 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 37 सौ 16 करोड़ रुपए किसानों के खाते में सीधे अंतरित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों से जो वादा किया था छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 2 साल का बकाया बोनस की राशि किसानों को वितरित की है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया है। उनके प्रधानमंत्री बनते ही भारत के गांवों तक पक्की सड़कें पहुंची। उनके योगदानों को सम्मान देने के लिए हम सुशासन दिवस मनाते हैं। अटल जी जब प्रधानमंत्री बने तक तब किसानों को क्रेडिट कार्ड मिलना शुरू हुआ।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम में बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में 53 हजार 106 किसानों को लगभग 92 करोड़ 82 लाख रूपए एवं वित्तीय वर्ष 2015-16 में 56 हजार 711 किसानों को लगभग 97 करोड़ 4 लाख रूपए राशि की वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों को सुशासन दिवस पर शपथ दिलाई। इसके साथ ही जिले सभी नगरीय निकाय, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में धान बोनस वितरण कार्यक्रम एवं सुशासन दिवस को वर्चुअल माध्यम से सुना व देखा।
पूर्व विधायक नारायण चंदेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। सुशासन को जनता के बीच एवं समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में गुलाब सिंह चंदेल ने कहा कि संकल्प पत्र में जो घोषणा की गई थी, कि किसानों का दो साल का धान का बोनस दिया जाएगा। उस संकल्प को आज मुख्यमंत्री के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े ने कहा कि संकल्प पत्र के अनुसार आज सुशासन दिवस के अवसर पर धान का बोनस वितरण किया गया है। एक-एक करके पांच साल में सभी संकल्पो को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर कार्तिकेश्वर स्वर्णकार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन सतीश सिंह ने किया।

WhatsApp Image 2025 02 05 at 11.59.01 401584c4 Console Corptech
img 20231225 wa00492594093476910064630 Console Corptech

मुख्यमंत्री ने किसान से संवाद, किसान ने जताया आभार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के ग्राम पंचायत अमोरा के किसान खम्हन तिवारी से संवाद किया। खम्हन तिवारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें 43 हजार 800 रुपये बोनस की राशि प्राप्त हुआ। जिससे वह बहुत खुश है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिले के ग्राम सरखों के धनराज राठौर, जांजगीर के बिसुन कश्यप, बोडसरा के संजय कुमार साहू, बनारी के लक्ष्मीकांत पाण्डेय, दारंग के प्रभाष सिंह, कोसमंदा के रामाधार, चाम्पा के राजंन गुप्ता, पोंडीशंकर के प्रखर मिश्रा, लखाली के रामप्रकाश को बोनस की राशि का वितरण किया गया।

Related Articles