Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

केन्द्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद तोखन साहू का हुआ प्रथम जिला आगमन, अमर सुल्तानिया के नेतृत्व में हुआ जमकर स्वागत…

img 20240715 wa00514715748851798424584 Console Corptech

जांजगीर चांपा। बिलासपुर के सांसद तोखन साहू का केन्द्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद प्रथम जिला आगमन हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्साह दिखाया वही बनारी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया के निवास पर उनके नेतृत्व में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू का आतिशी स्वागत किया गया।इस दौरान रमेश सुल्तानिया, आशीष सुल्तानिया, अभिषेक सुल्तानिया, आलोक सुल्तानिया, अभिनव सुल्तानिया ने साल, श्रीफल एवं पुष्पाहार से केन्द्रीय मंत्री का निज निवास में स्वागत किया, वहीं कार्यकर्ताओं ने भी उनका फूल मालाओ से स्वागत किया एवं जमकर आतिश बाजी की गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

स्वागत के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, पूर्व विधायक सक्ती डॉ. खिलावन साहू, पूर्व विधायक पामगढ़ अम्बेश जांगड़े, पार्षद हितेश यादव, जितेन्द्र खाण्डे, मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, सुनील पाण्डेय, रामलल्ला सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, जनपद उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, आशीष गोयल, रमाकांत राजवाड़े, विशुन कश्यप, मोतीलाल डहरिया। इस दौरान केन्द्रीय आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि राज्य और केन्द्र में अब भाजपा की सत्ता है, जिसका लाभ प्रदेश वासियों को मिलेगा, डबल इंजन की सरकार अब चहुमुखी विकास करेगी और देश तथा राज्य उन्नति के नये आयाम गढे़गा। उन्होने कहा कि बिलासपुर संभाग को पहली बार नेतृत्व मिला है इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते है साथ ही कहा कि मैं क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रथम आगमन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने बधाई देते हुए कहा कि उनके आगमन से कार्यकर्ताओं मे नई जोश और उर्जा का संचार हुआ है श्री साहू के केन्द्रीय नेतृत्व में शामिल होने का लाभ क्षेत्र के साथ ही आम जनता को मिलेगा। अमर सुल्तानिया ने यह भी कहा कि किसान परिवार के पुत्र तोखन साहू आमजनता और उनके सुख दुख के हमेशा करीब रहे है क्षेत्र के अंतिम पंक्ति के जरूरतो से वे भलीभांति वाकिफ है ऐसे में उनको नेतृत्व मिलने से क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखी जायेगी और लोगो की समस्याओं का आसानी से हल निकलेगा। जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने केन्द्रीय राज्य मंत्री के राजनैतिक जीवन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर सांसद तोखन साहू को आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मोदी मंत्री मंडल में प्रदान की गई है इससे क्षेत्र विकास की उम्मीद जगी है।

अमर सुल्तानिया ने बताया कि श्री साहू ने पंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत की और सतत संघर्ष करते हुए राजनीति के एक एक पायदान पार करते हुए आज बिलासपुर सांसद के साथ ही केन्द्रीय राज्य मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद को सुशोभित कर रहे है, यह उनके कार्य कुशलता और सफल नेतृत्व क्षमता को जाहिर करता है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता उनके आगमन से गदगद है।

इस दौरान भुपेन्द्र साहू, राजेन्द्र साहू, रमेश सोनवानी, अविनाश द्विवेदी, गोलू दूबे, हरी सोनवानी, देवानंद गढ़ेवाल, चुन्नी राठौर, अनिल शर्मा, दिनेश राठौर, कमल राठौर, रोहित कुलदीप, सरोज साहू, ज्वाला, संतोष राठौर, अमरनाथ, बलराम पाण्डेय, गंगाराम, नानू, दूर्गा पटेल, अभिषेक गोस्वामी, योगेश राठौर, सागर राठौर, गोलू राठौर, केदार श्रीवास, मनीष यादव, आकाश साहू, छोटू यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles