Uncategorized

रायपुर में करंट लगने से चांपा के श्रमिक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर तिरुपति मोटर्स के गेट पर बैठे परिजन …

IMG 20261003 WA0102 Console Corptech

चांपा। रोजी-रोटी के लिए मेहनत करने निकले एक श्रमिक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक शिवराम धीवर के रूप में हुई है, जो तिरुपति मोटर्स में फिटर एवं वेल्डर का काम करता था। जानकारी के अनुसार, तिरुपति मोटर्स के माध्यम से उसे काम के सिलसिले में रायपुर भेजा गया था, जहां कार्य के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

घटना की खबर चांपा पहुंचते ही परिजनों में शोक के साथ आक्रोश व्याप्त हो गया। मुआवजे की मांग को लेकर करीब 40 से 50 लोग चांपा-बिर्रा फाटक स्थित ओवरब्रिज के पास तिरुपति मोटर्स के प्रतिष्ठान पहुंच गए और मुख्य गेट के सामने बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

शव पहुंचते ही परिजनों ने उठाई मुआवजे की मांग – बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच शिवराम का शव चांपा पहुंचा। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर एकजुट हो गए। परिजनों का कहना है कि शिवराम तिरुपति मोटर्स के माध्यम से रायपुर में काम कर रहा था, ऐसे में उसकी मौत के बाद परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी नाराजगी – प्रदर्शन कर रहे परिजनों के अनुसार, घटना के बाद अब तक प्रतिष्ठान के मालिक या किसी जिम्मेदार अधिकारी की ओर से मुआवजे को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। इसी बात को लेकर परिजन अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। मौके पर चांपा पुलिस पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मुआवजे पर सहमति नहीं, परिजन प्रदर्शन पर अड़े – देर शाम तक तिरुपति मोटर्स के गेट के सामने परिजनों और स्थानीय लोगों का जमावड़ा बना रहा। परिजन शिवराम की मौत के मामले में उचित मुआवजे और जिम्मेदार पक्ष की ओर से ठोस आश्वासन मिलने की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रतिष्ठान प्रबंधन और संबंधित जिम्मेदार इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

Related Articles