छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाबिलासपुरराजनीतिकरायगढ़रायपुर

भाजपा के इशारे पर इंडिया गठबंधन के नेताओं को भेजा जा रहा जेल – इब्राहिम मेमन …

img 20240331 wa00007262777549779271066 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। लोकसभा चुनाव में प्रत्यशियों के चयन के बाद जुबानी जंग छिड़ी हुई है। भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दल चुनाव जीतने तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। आरोप प्रत्यारोप का दौर भी पूरे शबाब पर है।इसी बीच जांजगीर-चांपा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. इब्राहिम मेमन ने कहा कि जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर सहित प्रदेश के सभी सीटों को भारी मतों से जितने का दावा किया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

इब्राहिम मेमन ने कहा कि भाजपा के इशारो पर विपक्ष के इंडिया गठबंधन के नेताओं पर ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई डराकर जेल दाखिल करा रही है यह निंदनीय है। जिसका उदाहरण दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल है। यह सब कार्य सत्तपक्ष भयभीत होकर करा रही है उनमें से ज्यादातर नेता कांग्रेसी है। ऐसी स्थिति में सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई और भाजपा की नीति आम जनता अच्छी तरह से समझ रही है, जिसका जवाब चुनाव में देने का मन जनता ने बना लिया है। इब्राहिम मेमन को विश्वास है कि इससे इंडिया गठबंधन को छत्तीसगढ़ राज्य सहित पूरे देश मे सफलता मिलेगी।छत्तीसगढ़ के लगभग सभी सीटों पर जो कांग्रेस हाईकमान ने मजबूत प्रत्याशियों को उतारा है उससे कांग्रेस को लाभ मिलेगा।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

उन्होंने आगे यह भी कहा कि हम सब कांग्रेसियों को न्यायालय पर पूरा विश्वास है उनका निर्णय स्वीकार होंगे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए सौ बार लड़ाई लड़ेंगे। लोकसभा जांजगीर-चांपा के वर्तमान सांसद वोट मांगने अपने क्षेत्र में न आए। पांच साल में लोकसभा क्षेत्र की जनता के हित न ही विकास के बारे में न सोचा है न ही कुछ कार्य किया है।लोकसभा क्षेत्र की आधी से ज्यादी जनता तो उनको पहचानती तक नही होगी।लोकसभा क्षेत्र का विकास तो दूर क्षेत्र की जनता से दूरी बनाकर पूरे 5 साल बिता दिए।इसका लाभ जांजगीर-चांपा कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को मिलेगा।साथ ही कोरबा लोकसभा क्षेत्र में श्रीमती ज्योत्सना महंत को स्थानीय एवं सक्रिय होने का विजय मिलेगा। भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को भिलाई से कोरबा लोकसभा उतारकर छत्तीसगढ़ के कुछ भाजपा नेताओं ने उनकी राजनीति हत्या करने की कोशिश की है।

Related Articles