Uncategorized

बेजा कब्जाधारियों पर प्रशासन का कहर …

img 20260514 wa00931232457380892055407 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम पंचायत सिवनी-नैला में आज प्रशासन ने सरकारी भूमि पर वर्षों से किए जा रहे बेजाकब्जा के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई की। बार-बार नोटिस और समझाइश के बावजूद जब कब्जाधारियों ने सरकारी जमीन खाली नहीं की, तो प्रशासन को मजबूरन अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाना पड़ा।

पंचायत एवं राजस्व विभाग द्वारा संबंधित कब्जाधारियों को पिछले कई महीनों से लगातार नोटिस जारी किए जा रहे थे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कई बार समझाइश भी दी, लेकिन इसके बावजूद अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। अंततः नियमों के तहत प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व अमला मौके पर मौजूद रहा। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रशासन की निगरानी में जेसीबी मशीनों के जरिए अवैध निर्माण और कब्जों को ध्वस्त किया गया।

img 20260514 wa00922858534970569685690 Console Corptech

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। कई ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि सरकारी जमीनों पर बढ़ते अतिक्रमण से आमजन को भारी परेशानी हो रही थी। वहीं कुछ कब्जाधारियों ने कार्रवाई पर नाराजगी भी जताई। इस संबंध में ग्राम पंचायत सिवनी-नैला के सरपंच रघुवीर बरेठ ने कहा, “गांव में बेजा कब्जाधारियों पर कार्रवाई की गई है। आगे भी शासकीय भूमि की रक्षा के लिए हर संभव वैधानिक कदम उठाए जाएंगे। पंचायत सरकारी जमीनों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

पंचायत सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा। जिन लोगों ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, उनके खिलाफ नियमानुसार आगे भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। दिनभर गांव में इसी कार्रवाई की चर्चा होती रही और लोग प्रशासन के अगले कदमों पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles