Uncategorized

हरित छत्तीसगढ़ की दिशा में चांपा के ठाकुरडीहा तालाब में चला स्वच्छता अभियान …

चांपा। हरित छत्तीसगढ़ एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नगरीय निकाय क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान, जनजागरूकता और प्रमुख तालाबों की साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 24 स्थित ठाकुरडीहा तालाब में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर कचरा और प्लास्टिक अपशिष्ट हटाया गया। अभियान का नेतृत्व डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी ने किया। इस दौरान तहसीलदार, नगर पालिका अधिकारी एवं कर्मचारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी भी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। अभियान के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्थानों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने के लिए जागरूक किया गया।

Related Articles