छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कलेक्टर ने किया गौठान का निरीक्षण, रीपा के तहत आजीविकामूलक गतिविधियां नियमित रूप से कराने के दिए निर्देश…

सक्ती। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने नन्दौरखुर्द गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे वर्मी कंपोस्ट उत्पादन कार्य का अवलोकन किया। अब तक उत्पादित व विक्रय की गई खाद की जानकारी ली।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

कलेक्टर ने नन्दौर खुर्द गौठान में आजीविकामूलक गतिविधियां नियमित रूप से संचालन के निर्देश दिए ।उन्होंने वहां गोठान में गोबर एवं गौमूत्र खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण, विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने किसानों को पैरादान करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि पशुधन के संरक्षण एवं संर्वधन के लिए गौठान बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान धान की फसल की कटाई के पश्चात् गोठानों में पैरादान अवश्य करे, जिससे गौठान में पशुधन के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर जनपद सीईओ जागेन्द्र साहू और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles