Uncategorized

कलेक्टर ने कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व और पुलिस अधिकारियों की ली बैठक …

img 20240624 wa00278832906693150635344 Console Corptech

जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रविवार को जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में सामाजिक समरसता एवं सौहार्द बना रहे एवं कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन हो। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत करने, सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों पर निगरानी रखने कहा।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि 1 जुलाई से तीन नये आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे। इसके संबंध में सभी को जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू किया जाएगा।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल ने लागू होने वाले नये कानून के संबंध में जानकारी दी।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी,अपर कलेक्टर एस पी वैध, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय ,सर्व एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार,थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles