छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जिला अस्पताल में अब तक सबसे बड़ी रक्तदान शिविर का सफल आयोजन,85 लोगों ने किया रक्तदान …

विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया जिसमे कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने शिविर का शुभांरभ किया साथ ही स्वस्थ्य संबंधी शिविर का जायजा लिया और बेहतर स्वस्थ्य सुविधा मुहैया कराने चिकित्सकों को निर्देश देते हुए हर माह रेड क्रास सोसाइटी द्वारा जगह जगह शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वास्थय लाभ देने समाज सेवी संस्थाओ को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने अपील की।इस अवसर पर मिशन रक्त दान सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो लोगो ने भाग लेकर मानव धर्म की सेवा भाव से रक्त दान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech
IMG 20230508 WA0006 Console Corptech

इस अवसर पर रक्त वीरों एवं संस्था के कार्यकर्ता को उत्कृष्ट कार्य करने सम्मानित भी किया एवं इस तरह के कार्य में भागीदार बनने वाले का सराहना करते हुए शुभकामना दी ।रक्त दान शिविर में नारी शक्तियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए मानव धर्म सेवा के लिए आगे आए जिसमे मुख्य रूप से निशा पाण्डेय,हर्षिता साहू, डॉली साहू प्रेमलता कश्यप पुलिस विभाग से आए शत्रुहन राठौर,मनोज राठौर पंचायत सचिव साथियों ने जिला के पांचों ब्लाक से आए और दर्जनों की संख्या में रक्त दान किया मिशन रक्त दान सेवा समिति के संस्थापक के के कश्यप ने 35वी बार रक्त दान किया,कैलाश कश्यप, शिव कश्यप,संजय राठौर ने 46वी बार रक्तदान किया ,तारा चंद,विद्या भूषण,अजीत गढ़ेवाल आज के शिविर में 85 लोगो ने रक्त दान कर शिविर को सफल बनाया इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी अश्वनी राठौर,टी एल साहू,साहेब लाल दिवाकर,कामेश्वरी यादव आकांक्षा सिंह,गीतेश चंद्रा,प्रकाश कुमार मोंगरे,सुनील खूंटे खेल प्रसाद कुर्रे,सहित अन्य लोगो ने सहयोग दिए।इस अवसर पर समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पत्रकार कैलाश कश्यप को कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

rajangupta Console Corptech

Related Articles