Uncategorized

जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ, प्रतिभागी युवाओं को किया गया सम्मानित …

img 20251210 wa00294422573234682545803 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का शुभारंभ आज ऑडिटोरियम जांजगीर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़ेवाल एव जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ हितेश यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया।एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, प्रेमलाल पांडेय,अर्जुन सिंह क्षत्री, रमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे। मंच संचालन व्याख्याता दीपक कुमार यादव एवं विकास सिंह ने किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech

दो दिवसीय युवा महोत्सव 10 से 11 दिसम्बर 2025 तक आयोजित हो रहा है, जिसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली युवाओं ने पारंपरिक कला, संस्कृति और सृजनात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान लोक नृत्य, पंथी नृत्य, सुआ नृत्य, लोक गीत, कहानी लेखन, वाद-विवाद, नवाचार, राउत नाचा, करमा नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, एकांकी नाटक, रॉक बैण्ड, चित्रकला, कविता लेखन जैसे विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। महोत्सव के समापन सत्र में सभी विधाओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026 01 22 at 09.43.501 Console Corptech

Related Articles